इस क्षेत्र में अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति और हो गयी मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जेएनवीसी क्षेत्र में अचेत अवस्था में व्यक्ति मिलने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के हेमू सर्किल रोड़ पर हनुमान मंदिर के पास 9 जनवरी की शाम को साढ़े छह बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में अंकुर शर्मा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके रिश्तेदार के हेमू सर्किल पर पड़े होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा और राजकुमार शर्मा को 108 के माध्यम से अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!