Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बोलेरा द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना 12 दिसंबर की सुबह करीब सवा दस बजे के आसपास लूणकरणसर क्षेत्र की है। इस सम्बंध में लूणकरणसर निवासी गण्ेाशाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि बोलेरो वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क के किनारे चल रहे पदयात्री को टक्कर मार दी। जिससे पदयात्री गिर गया और चोटिल हो गया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर पदयात्री की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





