Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चलती कार में अचानक आग जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के शोभासर टोल नाके की है। जहां पर अचानक चलती हुई ब्लैक कलर की स्कार्पियों में आग लग गयी। जिसते चलते गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। जैसे तैसे ड्राइवर ने अपनी जान कूदकर बचाई। आग लगने के कारण मिनटों में ही स्कार्पियों धूं-धूं कर जल गयी। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी का जायजा लिया है।



