Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रात को भोजन कर सोने और सुबह व्यक्ति के मृत अवस्था में मिलने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के आरसीपी कॉलोनी में 18 अक्टूबर की रात की है। इस सम्बंध में चक 9 सीएचटीएम रांझेवाली के रहने वाले धारूराम ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि रात को उसका भतीजा नन्दलाल खाना खाकर सो गया था। जब सुबह वापिस उठाया तो वह उठा नहीं और बेहोशी की हालात में मिला। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






