Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खाना खाकर सोए व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालु पुलिस थाना क्षेत्र के तावणियां होटल में 10 जनवरी की रात को करीब 2 बजे से 6 बजे के बीच की है। इस सम्बंध में आड़सर बास श्रीडूंगरगढ़ के रहने वाले सोरभ पुत्र लक्ष्मणराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता लक्ष्मणराम रात को होटल में खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब उठाने गए तो उसके पिता उठे नहीं और तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





