हॉस्पीटल के पास स्कूटी से गिरा व्यक्ति और हो गयी मौत-Bikaner News 

 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूटी लेकर जा रहे व्यक्ति की अचानक गिर जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के चलाना हॉस्पीटल के पास 10 जनवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में गली नंबर 9 तिलकनगर निवासी भगवती प्रसाद पुत्र देवादीन ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका भाई शिवनारायण स्कूटी लेकर काम से निकला था। स्कूटी लेकर चलाना हॉस्पीटल के पीछे मोड़ पर पहुंचा तो स्कूअी सहित रोड़ पर गिर गया और बेहोश हो गया। जिसे आसपास के लोग उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!