Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इलाज के लिए पैसे लेकर जा रहे व्यक्ति के जेब से हजारों रूपए चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ी है। जहां पर अस्पताल जाने के लिए बस में सवार हुए एक व्यक्ति की जेब से अज्ञात चोर ने 50 हजार रुपए पार कर लिए। जेब से रुपए पार करने की घटना ठुकरियासर से श्रीडूंगरगढ़ के बीच होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार धीरदेसर पुरोहितान निवासी बजरंग राम भूकर अपने ताऊ के बेटे भाई दुर्गाराम को अचानक हार्ट संबंधित


तकलीफ होने पर बीकानेर में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्गाराम आईसीयू में भर्ती है और उसे तुरंत रुपए लेकर आने के लिए कहा गया। इस पर वह खेत से 50 हजार रुपए लेकर रवाना हुआ। बजरंग राम ने बताया कि बस में भीड़ थी। वह श्रीडूंगरगढ़ तक खड़े-खड़े ही आया। जब श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर उसे सीट मिली तो सीट पर बैठते ही उसने अपनी जेब संभाली तो रुपए नही थे। किसी जेबतराश ने उसकी जेब से 50 हजार रुपए पार कर लिए। उसने बस में सवार लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन रुपयों का कोई पता नहीं चल सका।



