बीकानेर में पकड़ा गया हथियारों का बड़ा जखीरा, ड्रोन से गिराए गए थे सीमापार से हथियार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से लगने वाले अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर हथियारों की बड़े पैमाने पर तस्करी की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला से जुड़ी है। जहां पर सीमा पार से पाकिस्तान की और से ड्रोन के माध्यम से हथियार भारतीय सीमा में फेंके गए थे। जिसके बाद बीएसएफ ने कार्रवाई करते हुए हथियारों को जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप गिराए जाने की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता को और गहरा कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 केएनडी क्षेत्र में एक किसान के खेत में संदिग्ध ड्रोन गिरने की सूचना सीमा सुरक्षा बल की इंटेलीजेंस को मिली। ड्रोन के साथ आए पैकेटों से 5 पिस्टल और लगभग 325 जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में ड्रोन के चीन निर्मित होने और पाकिस्तान की ओर से भेजे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!