हर्ष और उल्लास के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ खेतेश्वर मय-Bikaner News 

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजपुरोहित समाज के आराध्य संत श्री 1008 श्री खेतेश्वर जी महाराज के खेतेश्वर नगर गंगाशहर बीकानेर स्थित मंदिर के 23वें प्रतिष्ठा दिवस समारोह के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में सर्वप्रथम ब्रह्म धाम आसोतरा के पीठाधीश संत तुलसाराम महाराज के इंदिरा कॉलोनी पधारने पर राष युवा मंडल एवं राजपुरोहित समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उसके पश्चात संत श्री तुलसाराम महाराज के आशीर्वाद स्वरुप प्रवचन प्राप्त हुए महाराज ने सभी समाज बंधुओ को प्रेम पूर्वक रहने संत खेतेश्वरमहाराज के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया तथा ब्रह्म समाज के आचार्य एवं व्यवहार के बारे में उपदेश दिए।

 

उसके पश्चात विभिन्न क्षेत्र में समाज की प्रतिभाओं एवं समाज सेवको को राजपुरोहित युवा विकास मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। महासचिव कुलदीप सिंह बापेऊ ने बताया की बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी, पूर्व महापौर सुशील कंवर राजपुरोहित, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवनीत सिंह, भाजपा नेता श्याम सिंह हाड़ला, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका इत्यादि ने शोभायात्रा में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। युवा मंडल के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बापेऊ ने बताया कि राजपुरोहित समाज के बुजुर्ग युवा एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने शोभायात्रा में शामिल होकर का संस्कृत तुलसाराम महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

शोभा यात्रा इंदिरा कॉलोनी स्थित खेतेश्वर राजपुरोहित अतिथि गृह से विधिवत पूजन के बाद रवाना होकर शहर के मुख्य मार्ग संत खेतेश्वर मार्ग और उर्मूल सर्कल कीर्ति स्तंभ हनुमान हत्था कचहरी से होते हुए जूनागढ़ के एंम रोड स्टेशन रोड होते हुए गंगा शहर खेतेश्वर बस्ती स्थित खेतेश्वर जी महाराज के मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सजे धजे ऊंटों एवं घोड़े तथा रथों पर बालक बालिकाएं देवी देवताओं की पोशाक में विराजमान होकर धार्मिक संदेशों का प्रचार कर रहे थे, वहीं पुरुष अपनी लंबी-लंबी मूंछें और रोबीलेंं अंदाज के साथ घोड़े पर विराजित होकर राजस्थान की संस्कृतिका प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं महिलाएं धार्मिक गीत से वातावरण को भक्ति में बना रही थी। युवा और पुरुष खेतेश्वर महाराज के जयकारे के साथ वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे, नवयुवक चंग की थाप के साथ थिरक रहे थे। जिस किसी मार्ग से शोभायात्रा निकाली गुरु महाराज द्वारा सभी शहर वासियों को प्रसाद वितरित किया गया।

 

उपाध्यक्ष राहुल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अनेक सचेतन झांकियां का प्रदर्शन किया गया। जो संत खेतेश्वर द्वारा बताए गए मार्ग को प्रदर्शित कर रहे थे। वही समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। गुरु महाराज का स्वागत किया गया। जगह-जगह शहर में श्री तुलसाराम जी महाराज के आगमन पर पुष्प वर्षा की गई। युवा मंडल के मंत्री राजेश सिंह डोडू ने बताया कि पंजाब से आए प्रसिद्ध बैंड ने अपनी प्रस्तुति से सबको आकर्षित किया। शोभायात्रा की व्यवस्थाएं युवा मंडल के प्रभारी जेठू सिंह दैसलसर, मोहित बापेऊ, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निखिल सिंह राजपुरोहित, राकेश सिंह राजपुरोहित, यशपाल सिंह किशनासर, अखिल सिंह, रणवीर सिंह रुगड़ी इत्यादि रहे एवं मंच संचालन मनोहर सिंह बापैऊ ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!