Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। धरणीधर क्षेत्र में हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के धरणीधर में श्रीरामसर रोड़ की है। जहां पर देर शाम को इको कार के चालक ने एक स्कूटी सवार महिला और युवती को टक्कर मार दी।


जिससे स्कूटी सवार महिला और युवती गिर गए। जिनमें महिला के काफी चोटें लगी है। वहीं युवती को सामान्य चोटें लगी है। वहीं स्कूटी आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी।
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक को पकडऩे की मांग को लेकर काफी देर तक नारेबाजी की। इस सम्बंध में एसएचओ कविता पूनियां ने बताया कि कार चालक को डिटेन कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है ।



