Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 26 वर्षीय नौजवान द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के 8 जेएमडी में 16 फरवरी की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई संजय नायक ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके छोटे भाई 26 वर्षीय लालाराम पुत्र भंवरलाल ने फांसी लगाकर जीवनलील समाप्त कर ली। पुलिस ने प्राथी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जाानकारी नहीं मिल पायी है।



