Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में लगातार सुसाइड के प्ररकणों में बढ़ोतरी हो रही है। जो कि शहर और समाज के लिए लगातार ङ्क्षचता के विषय बनते जा रहे है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों से ऐसी खबरें आ रही है। आज नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रासीसर से ऐसी खबर आयी है। इस सम्बंध में मृतका के पिता हेतराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 27 फरवरी की रात को पूरा परिवार खाना खाकर अपने-अपने रूम में जाकर सो गए।


प्रार्थी की बेटी पूजा भी अपने कमरे में चली गयी। सुबह उठकर देखा तो पूजा उठी नहीं थी। प्रार्थी ने कमरे में जाकर देखा तो उसकी बेटी पंखे के हुक से अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर झुलती मिली। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



