20 किलो की पगड़ी तो घेवर-भुजिया के चटकारे, पारीक बने मिस्टर बीकाणा-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में आज से तीन दिवसीय अंतरर्राष्टीय ऊंट उत्सव का नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रंंगारंग आगाज हुआ। हेरीटेज वॉक से इस अंतरर्राष्ट्रीय उत्सव का आगाज केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने किया। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहें। नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर से रामपुरिया हवेली तक आयोजित हेरिटेज वॉक में बीकानेर की स्थापत्य कला, व्यंजन और लोक कलाओं के विविध आकर्षक रंग देखने को मिले। हैरिटेज वॉक में देशी- विदेशी सैलानी, स्थानीय निवासियों सहित जनप्रतिनिधि व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी बीकानेरी रंगों में सराबोर नजर आए। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसडीएम बीकानेर आईएएस महिमा कसाना और आईएएस स्वाति शर्मा ने तांगे की सवारी की।

वॉक के दौरान लोक कलाकार रमेश व्यास द्वारा पहनी हुई 25 से 30 किलो भार वाली और 2 हजार 25 फीट लंबी पगड़ी, लोक कलाकार श्याम सुंदर व्यास द्वारा करीब 20 किलो भार वाली और 380 मीटर लंबी पगड़ी व मूंछ किंग गिरधर व्यास की दोनों तरफ 20-20 फीट यानी कुल 40 फीट लंबी मूंछें आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी।

हेरिटेज वॉक के दौरान भुजिया, घेवर, जलेबी और कचौड़ी बनाने की कला का लाइव प्रदर्शन किया गया। देशी विदेशी पर्यटकों ने बीकानेरी स्वाद का जमकर लुत्फ उठाया। खास बात ये कि मुख्य अतिथि मेघवाल और बीकानेर पश्चिम विधायक व्यास ने भी घेवर बनाए और रबड़ी का लुत्फ उठाया। लोक कलाकारों द्वारा गणगौर के गीत, भजनों की प्रस्तुति दी गई। हेरिटेज के रंगों को करीब से देख कर देशी विदेशी पर्यटक रोमांचित नजर आए।

वहीं दोपहर से देर रात तक धरणीधर प्रांगण में रंगारंग आयोजन हुए। जिसमें अनेक प्रतियोगिता हुई। स्थानीय लोगों के साथ विदेशी मेहमान भी इस कार्यक्रम में थिरकते हुए दिखाई दिए। ऊंट उत्सव के दौरान दोपहर 2 बजे से देर रात तक धरणीधर मैदान में अनेक आयोजन हुए। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ विदेशी मेहमानों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान विदेशी मेहमान थिरकते भी नजर आए। धरणीधर मैदान में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी। वहीं देर रात को बीकानेर के बैंड भी अपनी धुन सुनाते हुए दिखाई दिए। धरणीधर में हुए मिस्टर बीकाणा,मिस मरवण और ढोला मरवण की प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

 

मिस्टर बीकाणा में लखन पारीक विजेता रहें। वहीं कर्मचंद पडि़हार, प्रेमरतन जागा, श्याम सुंदर किराडू रनर अप रहें। वहीं मिस मरवण में अंकिता सुथार विनर रही तो भव्य सेन रनर अप रहीं। इसी तरह ढोला मरवण में किशोर कल्ला और स्वाति कल्ला विनर रहें वहीं तरूण मोदी और जयश्री मोदी रनर अप रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!