नहाने के लिए गया 15 वर्षीय नाबालिग बाथरूम में मिला बेहोश, हो गयी मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। नहाने के लिए गए 15 वर्षीय नाबालिग के बाथरूम में बेहोश होने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के बागड़ी कॉलेज के पीछे नोखा में 28 मार्च की दोपहर की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई महेन्द्रराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका 15 वर्षीय भाई सुभाष नहाने के लिए बाथरूम में गया। काफी समय तक वापिस नहीं आया तो दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उसका भाई बेहोशी की हालात में मिला। जिस पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!