Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में डीएमएफटी बीकानेर के अंतर्गत 548.43 लाख (5.48 करोड़ रुपये) के विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य पेयजल संकट से राहत, ग्रामीण आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण एवं सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास पहुँचे और उसी दिशा में यह स्वीकृति एक ठोस कदम है।
स्वीकृत कार्यों में प्रमुख रूप से शामिल हैं – ग्रामीण क्षेत्रों में नई डिग्गियों, जलकूपों, जल होद एवं पाइपलाइन का निर्माण,विभिन्न ग्राम पंचायतों में 100 बाई 100 क्षमता की डिग्गियों का निर्माण,सीसी ब्लॉक सड़कें एवं नई सड़कों का निर्माण, जिससे आवागमन सुलभ होगा,ट्यूबवेल, त्ररुक्र एवं पंप हाउस के निर्माण व कनेक्शन कार्य,योजनाओं का पुनर्जीवन एवं आधुनिकीकरण जैसे कार्य सम्मलित है।


विधायक भाटी ने बताया की उप खंड बज्जू के ग्राम मोटासर में डिग्गी की लाइन कार्य के लिए 35.70 लाख, उप खंड बज्जू के ग्राम भाटियों की ढाणी से सेवड़ा में डिग्गी तक मेन लाइन व सोफरो नगर की ढाणीयों में पाइप लाइन का कार्य के लिए 75.34 लाख, ग्राम पंचायत सेवड़ा के ग्राम गहलोत नगर में नए जलकूप, जल होद व पाइपलाइन के लिए 30.29 लाख, ग्राम पंचायत जग्गासर में 100 बाई 100 नसूमा में डिग्गी निर्माण (2 कार्य) के लिए 14.51 लाख, डिग्गी निर्माण मीरणवाला में 12.37 लाख, ग्राम पंचायत तेजपुरा में पानी की डिग्गी व पाइपलाइन के लिए 12.37 लाख, चोहानो की ढाणी बज्जू तेजपुरा में पानी पाईप लाइन बिछाने का कार्य 39.44 लाख, ग्राम दियातरा में नए जलकूप व जल होद के लिए 25.00 लाख, ग्राम पंचायत बीठनोक में 10,000 लीटर क्षमता की डिग्गी के लिए 59.23 लाख, ग्राम कोटड़ा में ट्यूबवैल का निर्माण व जीएलआर से कनेक्शन के लिए 49.60 लाख, ग्राम गुड़ा जीएलआर व पम्प हाउस निर्माण के लिए 28.60 लाख, ग्राम पंचायत राणासर-पाबू सर का रेज्युवनेशन & मॉडरनाइजेशन के लिए 46.00 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत गोगडिय़ावाला के ग्राम भडल में सीसी ब्लॉक सड़क निर्माण,भूरासर पुराना से करणीसर भाटियों का बेरा में सड़क (2 किमी), तंवरवाला से करणीसर तक नई सड़क (3 किमी) की स्वीकृति दी गई है।
विधायक भाटी ने कहा कि पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताएँ किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
विधायक भाटी ने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कोलायत के हितों को लेकर सरकार हर स्तर पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय ले रही है और मैं क्षेत्र की आवाज़ को लगातार सरकार तक मजबूती से पहुँचाता रहूँगा।


