


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मानवता को शर्मसार कर देने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ पुलिस थाना क्षेत्र के आड़सर बास की है। जहां पर वार्ड 32 में नवजात बालिका क शव बुरी तरीके से नोंचा हुआ मिला। जब मौके पर एक व्यक्ति ने शव को देखा तो उसने आसपास के लोगों को सूचना दी।


सूचना मिलते ही खबर आग की तरह फैल गयी और लोगोंं की भीड़ जमा हो गयी। जानकारी के अनुसार शमसान रोड़ पर बालिका का शव बुरी तरीके से नोंचा हुआ मिला। शव का ऊपरी हिस्सा गायब था और शरीर के अंदर का हिस्सा बाहर की और निकला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।