


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के मोमासर बास में 31 मार्च की शाम को 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मोमासर निवासी गोपीचंद ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका छोटा भाई सुभाष ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

