धूमधाम से निकली विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा


Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर
। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती पर भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई। विश्वकर्मा जयंती पर हर वर्ष निकाले जाने वाली इस यात्रा हर वर्ष की भाँति जगह जगह स्वागत हुआ।

यात्रा को समाज के राधाकिन मांडन, पनालाल नांगल, गोपाल कुलरिया, राजू आसदैव, श्रवण सुथार, शिवम बामनिया, पवन मांकड़, सावरलाल सुथार, महेश बामनिया, शोभा यात्रा सयोजक विनोद कुलरिया, सहसयोजक उमा सुथार, छोटु गेपाल, हरिकिशन नांगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं ने भाग लिया।


आज निकाली गई इस शोभायात्रा का विभिन्न जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के संयोजक विनोद कुलरिया ने बताया की पूगल रोड़ से यह शोभायात्रा रवाना हुई । जो कि पूगल रोड़ से डूडी पंप, एमएम ग्राउंड, विश्वकर्मा गेट, जस्सुसर गेट, चौखुंटी ओवरब्रिज, बड़ा हनुमान जी मंदिर, केईएम रोड़, कोटगेट होते हुए शहर के अंदरूनी हिस्से से होती हुई नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर पहुंची। जहाँ भगवान विश्वकर्मा जी के दर्शन के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के संयोजक विनोद कुलरिया ने यात्रा में पहुंचे सभी लोगो का आभार जताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!