ऊंचाई से गिरे 14 वर्षीय बालक की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऊंचाई से गिरे 14 वर्षीय बालक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के आयुष्मान हॉस्पीटल के पास 10 जुलाई की है। इस सम्बंध में भागसर निवासी मदनलाल ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा मुकेश ऊंचाई से गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल अवस्था में उसे जयपुर एसएमएस ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!