राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। मकान की पहली मंजिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। घटना नापासर थाना क्षेत्र के सोनी मोहल्ला में 29 जनवरी की अलसुबह की है। इस संबंध में मृतक के बेटे संजय कुमार सोनी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया की उसके पिता अशोक कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसके पिता अलसुबह मकान की पहली मंजिल से गिर गए। गिरने के कारण उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





