Bikaner Divison राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्कूल के पास नाली की सफाई के दौरान एक भ्रूण की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ से जुड़ी है। जहां पर वार्ड नंबर 18 के दुर्गा कॉलोनी में नेहरू समिति स्कूल के पास नाली में सफाई के दौरान एक भ्रूण मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।


जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह नाली की सफाई कर रहा था। सफाई के बाद वह वहां से चला गया। कुछ समय बाद वहां से गुजर रही एक महिला की नजर नाली से निकाले गए कचरे पर पड़ी, जिसमें भ्रूण दिखाई दिया। महिला ने तुरंत आसपास मौजूद दुकानदारों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलने पर जंक्शन थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर भ्रूण को कब्जे में लिया और उसे जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी कक्ष में भिजवाया।



