राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए है। जिनमें कांग्र्रेस की सीट को अब भाजपा ने अपनी झोली में डाल ली है। जिला परिषद के वार्ड 8 में हुए उपचुनाव में भाजपा,कांग्रेस के साथ आरएलपी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था। नोखा उपखंड के 67 मतदान केन्द्रों पर वोटिग हुई थी। पहले यह सीटा कांग्रेस के पास थी। जहां पर शंकरलाल भादू के निधन पर उपचुनाव हुआ। भाजपा आयुष भादू को 6537 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के संपत भादू को 4592 वोट मिले। आरएलपी की पार्वती सारण को 2288 वोट मिले। भाजपा के आयुष भादू ने 1945 वोट से जीत दर्ज की है। जिसके बाद पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि उपचुनाव में हुई जीत से कार्यकर्ता का संबल मिला है।