HTML tutorial



]

बीकानेर भाजपा ने घोषित किए इन चार मंडलों के अध्यक्ष















राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा में संगठन का पर्व जारी है। बीकानेर शहर में एक मंडल अध्यक्ष की घोषणा बाकी है। वहीं देहात में पूर्व में 27 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। इसी के चलते शहर और देहात अध्यक्ष की घोषणा को रोक दिया गया है। आज भाजपा ने देहात के चार मंडलों की घोषणा कर दी है। जिनमें नापासर से दीनदयाल नाई,खाजूवाला से प्रशांत विश्नोई,श्रीडूंगरगढ़ शहर से राधेश्याम दर्जी और बापेऊ से राजुराम गोदारा को नियुक्त किया गया है।
वहीं इन चारों मंडलों पर प्रतिनिधि भी नियुक्त किए है। जिनमें नापासर में राजाराम ओझा,खाजूवाला में राकेश ङ्क्षसह,श्रीडूंगरगढ़ शहर से मूलचंद इंडोरिया,बापेऊ से पप्पुराम राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है।
बता दे इन घोषणाओं के बाद भाजपा ने देहात के 27 में 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!