राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। साथ काम करने वाले साथी द्वारा ही लोहे के सरिए से वार कर हत्या कर देने की खबर सामने आई है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जयमलसर की है। जहाँ साथ काम करने वाले व्यक्ति ने ही दूसरे साथी की हत्या कर दी। इस संबंध में थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया की जयमलसर की एक फैक्ट्री में भंवरलाल और एक अन्य  सहित दो मजदूर काम करते थे। बीती रात को दोनों ने साथ में खाना और खाया।

 

जिसके बाद मामूली बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर भंवरलाल पर सरिए से वार कर दिया। जिसके चलते भंवरलाल की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर आरोपी को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जाँच में जुटी है।

थानाधिकारी ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है लेकिन सही स्थिति जाँच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!