पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी का बड़ा बयान,जरूरत पड़ी तो गौचर,ओरण के लिए अपनी देह त्याग दूंगा,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूर्व मंत्री और पश्चिमी राजस्थान के कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी का आज 79वां जन्मदिन है। जिसको गोचर,ओरण सरंक्षण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सुबह करीब सात बजे से ही गोचर में पूर्व मंत्री भाटी और उनके सैकड़ों समर्थकों ने गोचर में सेवा कार्यो से इसकी शुरूआत की। इस दौरान यज्ञ किया गया और सुख,समुद्धि की कामना की आहुति दी गयी।

 

इस बार जैव विविधता के संरक्षण, और पर्यवरण के संतुलन व गोचर, ओरण, चारागाह के विकास के लिए, कार्य करने वाले किसान आदि लोगों को बीज वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व मंत्री भाटी ने बड़ा बयान दिया है। भाटी ने कहा कि गोचर,ओरण के लिए अगर जरूरत पड़ी तो में अपनी देह त्याग दूंगा। भाटी ने कहा कि सरकारें ऐसे-ऐसे नियम लेकर आ रही है। जिसके चलते हमारी गोचर,ओरण खत्म हो जाएगा और हमारी गौ माता कहां जाएगी। भाटी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें एक साथ खड़े होकर अपनी आवाज को बुलंद करना होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में गौप्रेमी भी मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!