haridwar big breaking राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। उतराखंड के हरिद्धार से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर मंदिर में भगदड़ मच जाने से 6 लोगों की अब तक मौत हो गयी है। वहीं 31 घायल बताए जा रहे हैं। घटना मनसा देवी मंदिर की है। जहां पर भगदड़ मची है। पुलिस ने कहा कि मंदिर मार्ग में सीढिय़ों पर करंट होने की अफवाह फैली। इससे अफरा-तफरी मची और लोग भागे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में हमें 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी।
इन लोगों को तत्काल अस्पताल लाया गया। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। हरिद्वार में मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत पर एएसपी ने कहा, हमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बाकी का इलाज चल रहा है( पता चला है कि मंदिर मार्ग से 100 मीटर नीचे सीढिय़ों पर बिजली का झटका लगने की अफवाह के कारण भगदड़ मची।