Bikaner latest News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर व्यापारी के साथ लूट हुई है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर इन्द्रा कॉलोनी क्षेत्र में भैरूजी मंदिर के पास यह लूट की घटना होने की जानकारी सामने आयी है। जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार युवक अपने रिश्तेदार को देने के लिए पैसे लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए लूटेरों ने पैसे छीन लिए और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लूटेरों ने एक करोड़ से अधिक की राशि लूटी हे।
घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर बीछवाल थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण सहित अनेक आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हे। इस सम्बंध में बीछवाल थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण ने बताया कि लूट की जानकारी सामने आयी है। जिस पर जांच जारी है। चारण ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद ही लूट की राशि के बारे में पुख्ता जानकारी मिल पाएगी। पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवा दी है।
बीकानेर से बड़ी खबर,शहर के इस क्षेत्र मेंं लूट की सूचना से मचा हड़कंप-Bikaner latest News
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment