राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में हत्या की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती से जुड़ी है। जहां पर देर रात को यह हत्या की गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक का अपने ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। इसी के चलते यह वारदात हुई है।

देर रात हुए घटनाक्रम में जय सिंह की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




