Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल क्षेत्र में हिरणों के शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना कानासर रोही की है। जहां पर हिरणों के शव मिले है। जिसके बाद जीव रक्षा संस्था के पदाधिकारियों में रोष है। घटना की सूचना मिलते ही जीव रक्षा संस्था और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
संस्था के जिलाध्यक्ष मोखराम धारणियां स्वयं मौके पर मौजूद रहे और हालात का जायजा लिया। जीव रक्षा टीम ने वन विभाग और बीछवाल पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि शिकारी ने हिरणों की हत्या कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। जीव रक्षा संस्था ने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द पकडऩे की मांग की है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर रोष है।