बीकानेर से बड़ी खबर,देवर-भाभी की पानी में डूबने से मौत,भाभी को बचाने पानी में उतरा था देवर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां प देवर और भाभी की पानी में डूबने से मौत हो गयी। घटना 9 जनवरी की शाम को बदरासर की है। जहां पर बकरियों को पानी पिलाने के लिए डिग्गी में उतरी महिला डूबने लगी और उसको बचाने के चक्कर में उसका देवर भी पानी में डूब गया। जिसके चलते दोनो की मौत हो गयी।

 

इस सम्बंध में रामसिंजह पुत्र शेतान सिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसके भाई कालुङ्क्षसह की पत्नी पुनम कंवर बकरियों को पानी पिलाने के लिए डिग्गी के पास गयी और पानी पिलाते समय डिग्गी में उतरी। इसी दौरान वह डूबने लगी तो परिवादी का भाई बीरबल सिंह अपनी भाभी को बचाने के लिए डिग्गी में उतारा। इसी दौरान दोनो डूब गए। जिसके चलते दोनो की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!