Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर पुलिस टीम पर हमला किया गया है। मामला नोखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में पुलिस टीम ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी अमित स्वामी जाब्ते के साथ ईद के मद्देनजर गश्त पर थे। इसी दौरान सरदारशहर के मुकदमें एक वांछित के नोखा में अपने घर पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर थानाधिकारी अमित स्वामी जाब्त के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर पुलिस को देखते ही एक युवक,महिला,युवती भाग कर आए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की और आपराधिक बल का प्रयोग किया। राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया और महिलाओं को शांति से चले जाने के लिए कहा। पुलिस ने शांति भंग में एक को गिरफ्तार किया है। वहीं मांगीलाल,उसकी पत्नी,पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस हमले में थानाधिकारी अमित स्वामी के चोटें लगी है।

Leave a Comment