


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक चालक द्वारा सड़क क्रॉस कर रहे बाइक चालक को टक्कर मारते हुए दंपति को चोटिल करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में कैलाशपुरी निवासी दिनेशङ्क्षसह ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 24 मार्च की शाम को 7 बजे के आसपास गंगानगर रोड़ की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह बाइक लेकर अपनी पत्नी के साथ जा रहा था और रोड क्रॉस कर रहा था। इस दौरान बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के चलते बाइक सवार दपंति गिर गए और चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।