You are currently viewing बीछवाल: सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर ठग लिए दो लाख

बीछवाल: सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर ठग लिए दो लाख

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में श्रीगंगानगर हाल कानासर के रहने वाले सुनील कुमार यादव ने रेखा चोहान,इस्माइल खान,सोनू गिल पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना करणी इलेक्ट्रीकल बीकाजी रोड़ पर जुलाई 2023 से दिसम्बर 2023 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी को वह जानता है। जिसके चलते सेना में भर्ती करवाने को लेकर आरोपी ने अपने झांसे में लिया। परिवादी ने बताया कि उसके मामा के बेटे को सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर आरोपी ने उससे 2 लाख रूपए की ठगी कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।