भटोलाई इलेवन ने मारी बाजी,बचपन से पचपन की रही भागीदारी

शाकद्वीपीय समाज बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शाकद्वीपीय समाज द्वितीय बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुक़ाबले में भटोलाई 11 विजेता रही। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आर बी क्लब ने 77 रन बनाये और वापस भटोलाई 11 सिफऱ् 2 विकेट के नुक़सान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया । पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बलदेव सेवग, दयाशंकर शर्मा, लॉायन एक्सप्रेस के संपादक और वरिष्ठ साहित्यकार हरीश बी. शर्मा, प्रणव भोजक, उमकान्त शर्मा, चन्द्र कुमार सेवग,अनिल शर्मा, हरिगोपाल शर्मा, बुलाकी ने सभी विजेता, उप-विजेता खिलाडिय़ो, मैन ऑफ़ दी मैच, मैन ऑफ़ दी सीरिज़ का खिताब दिया।

आयोजन समिति के हेमन्त ने बताया की टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भटोलाई 11 के संजय शर्मा मैन ऑफ़ दी सीरीज, शाकद्वीपीय राइजि़ंग स्टार के पंकज शर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़, रेंड्स क्लब के पंकज सेवग सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ रहे। आयोजन समिति से जुड़े अभिषेक वत्सस ने बताया की यह प्रतियोगिता 15 मई से 25 मई के मध्य आयोजित की गई। जिसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि बलदेव ने कहा की सामाजिक स्तर पर ऐसे आयोजनों से निश्चित ही सामाजिक सामंजस्य बढ़ता है।

विशिष्ट अतिथि दयाशंकर शर्मा ने कहा की ऐसे आयोजनों से खिलाडिय़ो को सामाजिक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। अतिथि प्रणव भोजक ने कहा की ऐसे आयोजन निरन्तर होने चाहिए जिससे सामाजिक प्रबुद्धजनो से मिलने एवं जुडऩे का अवसर मिलता रहे। अतिथि उमाकांत ने कहा की युवाओं की टीम द्वारा लगातार सामाजिक स्तर पर खेल- कूद संबंधित आयोजन होने से शत प्रतिशत प्रतिभाएँ भविष्य में समाज का नाम रोशन करेगी।

 

अतिथि हरीश बी. शर्मा ने कहा समाज के इतने लोगो का एक जगह पर एकत्रित हो कर इतने बड़े आयोजन को सफ़लतापूर्वक करवाना और युवाओं द्वारा समाजहित में आगे आना और लक्ष्य के साथ कार्य करना आगामी भविष्य के लिए शुभ संकेत है। समापन कार्यक्रम में मंच संचालन संजय शर्मा और विकास शर्मा ने किया।
आयोजन समिति से जुड़े दाऊ जी लहरी ने बताया कि फाइनल मुक़ाबले से पहले एक मैच बालिकाओं के मध्य कराया गया। जिसमे नॉट-आउट गर्ल्स टीम विजेता रही और इस मैच में पूर्वी शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजयी बनाया।

 

आयोजन समिति के जगमोहन शर्मा ने बताया की पुरस्कार वितरण समारोह में समाज के गौरव मिस्टर बीकाणा प्रतियगिता में विजेता रहे योगेश सेवग और उप विजेता रहे मुकेश भोजक को शाकद्वीपीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया। आयोजन समिति के शुभम शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता की सबसे बेहतरीन बात यह रही कि इसमें बचपन से लेकर पचपन वर्ष तक के सभी आयु वर्ग के खिलाडिय़ो ने हिस्सा लिया।

 

समिति के भास्कर शर्मा ने बताया आयोजन में मुख्य सहयोगी शिव-शक्ति परिवार के बलदेव सेवग, सूर्य प्रकाश शर्मा, दयाशंकर शर्मा, शिव शंकर शर्मा (हाँसी), उमकान्त शर्मा, प्रणव भोजक, चन्द्र कुमार,हरि गोपाल देशनोक, चौकी मंडल और भगवती टेंट हाउस के सुरेंद्र थे। आयोजन समिति के मनमोहन शर्मा ने बताया की आगामी वर्ष में टेनिस बॉल टूर्नामेंट नवाचार के साथ करवाया जायेगा।

 

आयोजन समिति के निलेश शर्मा ने सभी अतिथियों, खिलाडिय़ो एवं सामाजिक बंधुओं का सफल एवं शानदार आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और विश्वास दिलाया की भविष्य में भी सामाजिक स्तर पर निरन्तर एसे आयोजन होते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!