


राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। एक कमेंट को लेकर बचे बवाल के बाद अब मामले पुलिस तक पहुंच गया है। इस सम्बंध में भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने शिव के निर्दलीय विधायक रविन्द्र भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद जिले की राजनीति और सामाजिक माहौल गरमा गया है। भजन गायक छोटू सिंह रावणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने विधायक भाटी सहित पांच अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


जानकारी के अनुसार, भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने आरोप लगाया कि विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने उन्हें फोन पर धमकी दी और अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की बात कही। इस आरोप के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया और क्षेत्र में राजनीतिक व सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।