बेनीवाल का कांग्रेस पर फिर हमला,बोले-पीठ में छुरा घोंपा,उम्मीदवार को ले गए,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हरियााणा विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद से ही आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल कांग्रेस पर हमलावार है। चुनावी नतीजों को लेकर बेनीवाल ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधाा था। जिसके बाद एक बार फिर बेनीवाल ने कांग्रेस पर हमला किया है। बेनीवाल ने कहा कि मैंने कभी झुकना नहीं सीखा। हमेशा संघर्ष किया है। इसी के दम पर आगे बढ़ रहा हूं।
बेनीवाल ने कहा कि बाडमेर में कांग्रेस हमारे उम्मीदवार को लेकर भाग गई और पीठ में छुर्रा घोंपने का काम किया लेकिन फिर भी हमने समझौता किया और नागौर सीट जीती। बेनीवाल ने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस कह रही थी कि हमारी सुनामी चल रही है आंधी चल रही है। देख लो क्या हश्र हुआ है। हम चाहते थे कि गठबंधन करके लड़े। हमारे व्यक्ति अगर धैर्यवान हो जाएंगे, तो दिल्ली की सत्ता पर हमारा कब्जा होगा। दरअसल, बेनीवाल शुक्रवार को खींवसर क्षेत्र के असावरी गांव में कालका माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। इस मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पर उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं जनता के सभी काम करूंगा और सभी को साथ लेकर चलूंगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!