बीछवाल: दीवार बना रहे मजदूर पर गिरी दीवार,हो गयी मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी कर रहे मजदूर के ऊपर दीवार गिरने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के पेमासर में 5 फरवरी की दोपहर को करीब डेढ़ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई प्रभुदयाल मेघवाल ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई भागीरथ मजदूरी का काम करता है। इसी के चलते पेमासर में काम कर रहा था। जहां पर दीवार बनाते समय अचानक दीवार उसके भाई के ऊपर गिर गयी। जिसके चलते भागीरथ घायल हो गया। जिसे वहां से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!