बीछवाल: 50 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकोनर। 50 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में बामनवाली निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने अजय कुमार आर्य,कर्मजी ङ्क्षसह,सौरभ चावला व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कृषि मंडी बीकानेर में 1 जनवरी 2025 से है। प्रार्थी ने बताया कि वह कृषि मंडल में व्यापारिक फर्मो से कृषि जिंस के खरीदने व बेचने का काम करता है। प्रार्थी ने बताया कि उसने किसानों व व्यापारियों से जिंस ले रखे थे। जिसे आरोपित ने हड़प लिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसे जिंस ट्रेडिंग के करीब 50 लाख की राशि हड़प ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!