राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय पुरस्कार समारोह बीकानेर के आयोजित किया गया। जिसमें नोखा की डॉ. बजरंग डायग्नोस्टिक एंड सोनोग्राफी सेंटर को उत्कृष्ट सोनोग्राफी सेवाएं प्रदान करने, मरीजों के प्रति विनम्र व्यवहार तथा रियायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया।


जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुखराज साध, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी भवानी शंकर गहलोत, डॉ. नवल गुप्ता तथा लोकेश गुप्ता ने सेंटर की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अधिकारियों ने बताया कि मां वाउचर योजना एवं पीएमएसएमए प्लस योजना के अंतर्गत जिले में सर्वाधिक नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच करने के लिए सेंटर को यह सम्मान प्रदान किया गया है। सेंटर द्वारा गर्भवती महिलाओं को समय पर नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। इस सेंटर पर प्रतिमाह 100 से ज्यादा गर्भवती महिलाएं जो मां वाउचर की सरकारी योजना से जुड़ी हुई होती है उन्हें सेवाएं सबसे पहले प्रदान करने का प्रयास रहता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से आई मातृशक्ति वापस अपने घर समय से पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। इस दिशा में निजी चिकित्सा संस्थानों की भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और डॉ. बजरंग डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा दी जा रही सेवाएं सराहनीय हैं। इस अवसर पर सेंटर के संचालक डॉ. बजरंग बिश्नोई ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत और सेवा भावना का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि सेंटर का प्रयास हमेशा यही रहता है कि गर्भवती महिलाओं सहित सभी मरीजों को सटीक जांच, बेहतर परामर्श और सुलभ दरों पर सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और आगे भी सेंटर इसी समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करता रहेगा। इस केंद्र पर सोनोग्राफी सेवाएं शुरू होने के बाद लगातार मरीजों का विश्वास बना हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सेंटर के कर्मचारियों द्वारा उनके प्रति सम्मान ओर व्यवहार के कारण लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। सोनोग्राफी सेंटर को जिला स्तरीय सम्मान मिलने पर हरि, नविना सोनी, निशा, कपिल, आकाश, दिव्या, रेवंत ओझा सहित नर्सिंग कर्मचारियों ने खुशी जताई है।



