राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बीकानेर महानगर की ओर से आगामी जून माह में 10,000 त्रिशूल वितरण का विशाल कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इसी क्रम में बीकानेर महानगर के प्रखंडों में त्रिशूल दीक्षा पंजीयन अभियान का विधिवत शुभारंभ हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर किया गया।

महानगर संयोजक बजरंग तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर त्रिशूल वितरण का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रखंडों में बजरंग दल के कार्यकर्ता गली-गली और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे तथा त्रिशूल दीक्षा पंजीयन अभियान को गति देंगे। आने वाले दिनों में यह पंजीयन अभियान और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

बजरंग दल का लक्ष्य है कि जून माह में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम बीकानेर के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़े और व्यापक जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री विनोद सेन, मंत्री राजेंद्र सोनी, सह मंत्री आनंद गुप्ता, हरिकिशन व्यास, ऋषि पारीक, नंदकिशोर गहलोत, अनमोल शर्मा, संदीप गहलोत, धनराज मारू, रामनिवास, नवलगिरी गोस्वामी, वासु मारू, तुषार सोनी, विकास सोनी, आदित्य सोनी, मोहित सोनगरा, करण सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!