राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। पेरिस ओलपिंक से भारत के लिए बुरी खबर सामने आयी है। जहां पर 100 ग्राम से भी कम वजन ज्यादा होने के चलते रेसलर विनेश फोगाट को ओलपिंक से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय ओलिंपिक संघ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि- हमारी रात भर की कोशिश के बावजूद उन्हें डिस्क्वालिफाइ किया गया है। बुधवार सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से थोड़ा ज्यादा निकला। विनेश ने मंगलवार को तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद विनेश बुधवार रात होने वाला 50 kg कैटेगरी की विमेंस रेसलिंग का फाइनल नहीं खेल सकेंगी। उन्हें ओलिंपिक में कोई मेडल भी नहीं मिलेगा।
