अद्भुत रूप से हुआ बाबा अभिषेक,56 भोग का लगाया भोग,महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सावण के पवित्र माह में भक्त अपने देव बाबा भोलेनाथ को अलग-अलग तरीके से मना रहे है। आज सावण का अंतिम सोमवार है। अलसुबह से ही शिवालयों में भक्तों की आस्था का सैलाब देखा जा रहा है। दर्शन के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा रहा है। वहीं भक्त अपने बाबा को विभिन्न वस्तुओं से अभिषेक कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज जस्सुसर गेट के बाहर वैद्य मघाराम कॉलोनी में स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में अलसुबह से देर रात तक विभिन्न आयोजन हुए।

सुबह 11 बजे से मंत्रोच्चार के साथ सहस्त्रघट का अभिषेक शुरू हुआ। जिसमें 1100 घट (जड़ी बूटियों,फल, अन्न, ड्राईफू्रट, पंचमेवा,दूध,दही,घी, मक्खन, ज्यूस सहित अनेक पदार्थो से विधिवत पूजा अर्चना से तैयार किए गए) को बाबा भोलेनाथ के अर्पित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्र की महिलाएं,पुरूषों ने बाबा को घट से अभिषेक किए। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। इस सम्बंध में मंदिर के पुजारी दीपक स्वामी,आयोजनकर्ता अभिषेक आचार्य ने बताया कि 11 बजे शुरू हुआ ये अभिषेक करीब 4 बजे तक चला। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के भक्तों ने हिस्सा लिया।

जिसमें भक्तों ने हाथों में विभिन्न वस्तुओं के भरे घट विधि विधान से बाबा को अर्पित किए। आचार्य ने बताया कि इस दौरान करीब 50 युवाओं की टोली लगातार व्यवस्था में जुटी रही। निवर्तमान पार्षद शिवशंकर बिस्सा ने बताया कि सहस्त्रघट अभिषेक के बाद बाबा भोलेनाथ और भैरूनाथ बाबा के विशेष श्रृंगार किया गया और 56 भोग लगाया गया। रात 8 बजे महाआरती की गयी और जिसके बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान टीम भोलेनाथ पुरे तन मन से जुटी रही और एक व्यवस्था को लेकर अलर्ट दिखें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!