


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध शराब से भरी गाड़ी को रोकने का प्रयसा करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में एएसआई भागीरथराम ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


घटना 3 अप्रैल की सुबह 4 बजे के आसपास रोही बिदासरिया की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि बोलेरो गाड़ी में अवैध देशी, अंगे्रजी शराब ले जाई जा रही थी। इस दौरान बोलेरो गाड़ी के साथ एक बाइक भी चल रही थी। जब पुलिस टीम ने गाड़ी को रूकवाया तो बाइक चालक ने जान से मारने की नियत से टक्कर मार दी।
पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने गाड़ी से अंग्रेजी पव्वे 384, देशी पव्वे 1776, बीयर 12, अंग्रेजी शराब 12, अंग्रेजी शराब के पव्वे 72 सहित कुल 433 लीटर अवैध शराब के साथ एक कार व बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।