स्कूटी पर सवार भाजपा नेता पर हमले का प्रयास

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इन दिनों बीकानेर में नशे के खिलाफ विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक कार्यकताओं द्वारा अभियान छेड़ा जा रहा है। जिसके चलते नशा माफिया भी अलर्ट मोड़ पर आ गए है। इसी बीच भाजपा नेता श्याम सिंह हाड़ला के साथ अभद्रता और मारपीट के प्रयास किए गए है। इस सम्बंध में भाजपा नेता श्याम ङ्क्षसह हाड़ला ने बताया कि शाम को करीब 6 बजे के आसपास वह स्कूटी पर जा रहे थे। भुट्टों के बास क्षेत्र में जब पहुंचा तो कुछ लोगों ने मुझ पर पत्थरों से वार किया। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की चोट नहीं लगी। हाड़ला ने बताया कि नशे के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा। वहीं कल शुक्रवार को ही भाजपा नेताओं ने नशे के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिसके चलते सोमवार को ज्ञापन भी दिया जाएगा। बीते दिनों विप्र समाज ने भी एक ज्ञापन सौंपकर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान छेडऩे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!