Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। म्युजियम सर्किल पर चाकू,थाप-मुक्कों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में हाल केन्द्रीय काराग्रह में तैनात रामवतार ने अज्ञात 10-15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना म्युजियम सर्किल पर 13 जुलाई की है।


इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि वह किसी काम से म्युजियम सर्किल पर पहुंचा था। जहां पर अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने थाप-मुक्कों से मारपीट करते हुए चाकू से वार किए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



