


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में लगातार बम की धमकी से भरे संदेश आ रहे है। बीते करीब एक महीने में आज चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिनमें तीन बार तो हैड पोस्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं एक बार कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। आज 2 अप्रैल को एक बार फिर हैड पेास्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है।


जिसके बाद हैड पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे परिसर को खाली कर दिया है। हैड पोस्ट ऑफिस से जुड़े अधिकारी ने बताया कि जैसे ही इसकी सूचना हमें मिली तो तुरंत प्रभाव से पुलिस को इसकी जानकारी दी है और एतिहात के तौर पर बिल्डिंग को खाली कर दिया गया है। बता दे कि एक महीने में तीसरी बार है जब हैड पोस्ट ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है और धमकी भी इस समय मिली है जब पुलिस महकमे के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा खुद बीकानेर में है।