कथित वीडियो को लेकर नहीं थम रहा बवाल
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों बीकानेर में एक कथित वीडियसो ऑडियो वायरल हुआ। जिसके बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है। बड़ी संख्या में लोग गांधी पार्क से पैदल ही रवाना होकर जिला मुख्यालय पहुंचे।

जहां पर गर्मी के बीच प्रदर्शनकारियों ने स्व. डूडी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान रामेश्वर डूडी अमर रहें जैसे नारे लगातार लगते रहें। कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में स्व.डूडी के चित्र भी दिखाई दिए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों एक शिष्टमंडल ने एसपी से मुलाकात की और कथित वीडियो की जांच करते हुए कार्रवाईकी मांग की।

 

इस दौरान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भंवर कूकणा, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, श्याम सिंह भाटी बरसलपुर, सीताराम नायक, आनंद जोशी, तोलाराम सियाग, एनएससूआई के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, आंनद ङ्क्षसह सहित अनेक कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहें।

 

इस सम्बंध में जिला अध्यक्ष भंवर कूकणा ने कहा कि एसपी से मुलाकात की और एसपी ने हमें सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि तीन तारीख को फिर से मुलाकात होगी। कथित वीडियो ऑडियों की जल्द से जल्द जांच करते हुंए कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!