अज्ञात वाहन ने दो दोस्तों की बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत,दूसरा चोटिल

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गलत साईड से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने और युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के बज्जू से बीकानेर रोड़ पर 16 जून की रात को 10-11 के बीच की है। इस सम्बंध में बीठनोक के रहने वाले भैरूङ्क्षसह ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका भाई व उसका दोस्त बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान रांग साईड से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनो गिर गए। हादसे में परिवादी के भाई के नरपत ङ्क्षसह की मौत हो गयी वहीं उसका साथी लक्ष्मण सिंह को चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!