होटल में ठहरी विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप-Bikaner News 

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में होटल में ठहरी विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विदेशी महिला की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

भ्रमण के लिए आई विदेशी महिला लालगढ़ परिसर स्थित एक होटल में ठहरी थी। होटल में ही विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विदेशी महिला को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है जो विदेशी महिला का परीक्षण करेगा।

पुलिस अधिकारी घटनाक्रम की जानकारी देने से बचते रहे। एसपी कवेंद्रसिंह सागर ने अनुसार विदेशी महिला ने शिकायत दी है जिसकी जांच कर रहे हैं। आरोपी को डिटेन कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!