करंट लगने से कर्मचारी की मौत से जुड़ा मामला
कांग्रेसी नेता और पार्षद धरने में शामिल
मुख्य रूप में तीन मांगो को लेकर धरना
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली कंपनी के कर्मचारी के मौत के मामले में अब आक्रोश धरने में तब्दील हो गया है। पीडि़त परिवार के साथ अब कांग्रेसी नेताओं ने भी धरने को समर्थन दिया है। कर्मचारी की मौत की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल,कांग्रेसी पार्षद सुभाष स्वामी,आनंद ङ्क्षसह सोढ़ा,प्रफुल्ल हटीला,शिवशंकर बिस्सा,दुर्गादास छंगाणी,मनोज जनागल,सुनील गेधर,सुरेन्द्र डोटासरा,वसीम फिरोज,अब्दुल वाहिद,अब्दुल सत्तार आदि पार्षद पहुंचे है। इस सम्बंध में गोविंदराम मेघवाल ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस घटना के लिए जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई हो साथ ही मृतक के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता,सरकारी नौकरी और पेंशन मिले ऐसी व्यवस्था कंपनी को तुरंत प्रभाव से करनी चाहिए।
कांग्रेसी पार्षद सुभाष स्वामी ने कहा कि बिजली कंपनी अपनी हठधर्मिता के साथ काम कर रही है। ना तो जनता कोई इससे राहत मिल रही है। अब तक हालात इतने बुरे हो गए है कि खुद के कर्मचारी की सुरक्षा भी नहीं कर पा रही है।
बता दे कि दो दिनों पूर्व बिजली कंपनी के कर्मचारी तेजकरण मेेघवाल काम कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने कंपनी पर सुरक्षा उपकरणों और सेफ्टी नहीं देने का आरोप लगाया था।
